MP News – उमा भारती का ऐलान : म. प्र. में शराब बंदी होकर रहेगी, 14 फरवरी से अगला चरण,कांग्रेस ने उठाए सवाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

MP News. मध्य प्रदेश में शराब और नशे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर चुकीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अभियान की नई तारीख बताई है.

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि 14 फरवरी से शराबबंदी के लिए अभियान की शुरुआत होगी.

उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कारण जनभागीदारी नहीं हो सकती. इस अभियान में राजनीतिक निरपेक्ष लोगों की भागीदारी करना चुनौतीपूर्ण कार्य है.

शराबबंदी अभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से चर्चा कर चुकी उमा भारती ने साफ किया है कि शराब  के खिलाफ उनका अभियान सरकार के खिलाफ नहीं है.

यह शराब और नशे के खिलाफ अभियान है. इस अभियान को लेकर वह लगातार संवाद करती रहेंगी.

दरअसल इससे पहले उमा भारती ने पिछले साल 8 मार्च को महिला दिवस पर शराबबंदी अभियान चलाने का ऐलान किया था. उसके बाद उन्होंने नई तारीख 15 जनवरी बताई थी, लेकिन अब एक बार फिर दूसरी तारीख जारी की है.

कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

बता दें, राज्य सरकार ने हाल ही में नई शराब नीति का ऐलान किया है. इसमें सरकार ने होम बार लाइसेंस देने से लेकर शराब सस्ती करने पर का ऐलान किया है. सरकार की इस शराब नीति पर कांग्रेस हमलावर है.

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई शराब नीति के जरिए घर-घर शराब बेचने का आरोप लगाया है. जीतू पटवारी ने कहा कि उमा भारती को लेकर कहा कि वे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

वह सच के लिए लड़ाई लड़ती हैं. उन्होंने कहा अगर उमा भारती शराब के खिलाफ अभियान चलाती हैं तो कांग्रेस एक रथ बना कर देगी और यात्रा निकालने के लिए उनका समर्थन करेगी.

जीतू पटवारी ने उमा भारती से अनुरोध भी किया कि उन्होंने जैसा बोला वैसा करें. संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।