MP News –  मप्र के एडवेंचर टूरिज्म में एक नए अध्याय की शुरुआत :  10 हजार फीट ऊंचाई से शहर को निहारा  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश के एडवेंचर टूरिज्म में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड (एम.पी.टी.बी.) द्वारा प्रदेश में पहली बार नवीन एडवेंचर गतिविधि स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 01 एवं 02 मार्च 2022 को भोपाल में किया।

अब दिनांक 03 से 06 मार्च तक उज्‍जैन में किया जाएगा। भोपाल में शुभारंभ कार्यक्रम राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टेडियम में माननीय नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री, मध्यप्रदेश शासन के हाथों हुआ। सुश्री उषा ठाकुर, माननीय पर्यटन मंत्री ने वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होकर गरिमा बढ़ाई।

पायनियर फ्लाइंग अकादमी प्रा.लि. अलीगढ़ के सहयोग से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड स्काई डाइविंग का आयोजन कर रहा है। भोपाल की खूबसूरत वादियां हो या फिर छोटे-बड़े तालाब, हर नजारे को एक पक्षी की तरह आसमान से देखने का मौका सहभागियों को मिला।

पहली बार सहभागियों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से शहर निहारने को मिला। स्काई डाइविंग का संचालन पायनियर फ्लाइंग अकादमी प्रा.लि. की पार्टनर संस्था स्काई हाई इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जो यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यू.एस.पी.ए.) द्वारा प्रशिक्षित संस्था है।

स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। संस्था द्वारा प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग करवाई गई।

सभी स्लॉट हुए बुक

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शिव शेखर शुक्ला, ने कहा, ‘एडवेंचर प्रेमियों के बीच भोपाल में आयोजित हुई इस फेस्टिवल में बहुत उत्साह देखने को मिला।

बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद सभी स्लॉट बुक हो गए। अब सहभागी गुरुवार से उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से स्काई डाइविंग का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही 10 हजार फीट की ऊंचाई से अपने खूबसूरत शहर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।