MP News – एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम बुधवार को खातों में ट्रांसफर करेंगे राहत राशि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। पीएम फसल बीमा राशि का वितरण करने के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार 16 फरवरी को ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे।संभावना जताई जा रही है कि इसका लाभ 25 जिलों के करीब 1 लाख 70 हजार किसानों को मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपके हर सुख-दुख में मैं हमेशा से साथ रहा हूं।

प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में आपको कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया।

बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की राहत राशि अब आप के बैंक खातों में डालूंगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जिलों के 1 लाख 77 हजार से ज्यादा ओला पीड़‍ित किसानों के खाते में 277 करोड़ की राहत राशि एक क्लिक में ट्रांसफर कर सकते है।

25 जिलों के सर्वे में फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 77 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है।

बता दे कि हाल ही में 12 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत देते हुए कहा था कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी।

वही बीते दिनों ट्वीट कर भी सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द राहत राशि दी जाए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।