MP News – प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी लाखों को मिलेगा लाभ, जाने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार नई तैयारी में है। दरअसल मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों के सेवाकाल के दौरान ही पदोन्नति देने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इसके लिए मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस मामले में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में चर्चा की गई है।
मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 2 फरवरी 2022 को एक बार फिर से मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सेवाकाल में शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। इससे बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

वही 2 फरवरी को शासकीय कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के बाद पात्रतानुसार पदोन्नति मिलेगी।

जिसका फायदा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को होगा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अलावा वन मंत्री विजय शाह, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार और अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा बैठक में शामिल रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि पुलिस विभाग की तरह अब वन विभाग के भी अधिकारी कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति दी जाएगी।

इससे पहले पदोन्नति नियम में संशोधन करते हुए शिवराज सरकार द्वारा बीच का रास्ता निकाला गया था। जिसके मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।