MP News – रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत : 30 प्रतिशत सस्ता होगा ट्रेन का सफर, 47 ट्रेनों में खत्म होगा स्पेशल का दर्जा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब यात्रियों को सफर करने के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अब सभी ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा खत्म करने और नियमित नंबरों से उन्हें चलाने की घोषणा के बाद बड़ी राहत मिलेगी।

यात्रियों का 30 फीसदी किराया बचेगा। अभी भोपाल स्टेशन से चलने व गुजरने वाली 47 स्पेशल ट्रेनों में करीब 15 हजार यात्री आवागमन करते हैं। होशंगाबाद-हरदा-इटारसी, सीहोर-शुजालपुर-शाजापुर और औबेदुल्लागंज-मंडीदीप और विदिशा-बीना तरफ से आवागमन करने वाले 38 हजार यात्रियों के अब हर महीने करीब 76 लाख रुपए बचेंगे।

कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़, हमसफर सहित 47 स्पेशल ट्रेनों में 15 हजार से ज्यादा यात्रियों को नॉर्मल किराए की तुलना में 30 फीसदी तक ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा था। प्रति यात्री यह राशि मोटे तौर पर 11 से 12 लाख रुपए अतिरिक्त देना पड़ रही थी, लेकिन अब सभी ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा खत्म करने और नियमित नंबरों से चलाने की घोषणा के बाद इतना पैसा यात्रियों का बचने लगेगा।

नहीं चलेगी इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली ये ट्रेन

अगर आप भोपाल से इंदौर की और ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि 3 मार्च को इस रूट पर चलने वाली एक प्रमुख ट्रेन निरस्त रहेगी।

ये ट्रेन मेगा ब्लॉक होने के कारण निरस्त रहेगी। जानकारी के अनुसार भोपाल-उज्जैन रेलवे ट्रैक पर पीर उमरोद-बेरछा स्टेशनों के बीच इंजीनियिरंग मेगा ब्लॉक रहेगा, इस कारण इस रूट पर चलने वाली मुख्य ट्रेन भोपाल-डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन 3 मार्च को नहीं चलेगी, चूंकि इस ट्रेन से सैंकड़ों यात्री यात्रा करते हैं, इसलिए इन्हें आवाजाही में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि ये ट्रेन रोजाना शाम 5.30 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होती है, जो सीहोर, शुजालपुर, बेरछा, मक्सी, देवास होते हुए रात करीब 9.35 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचती है।

इस ट्रेन से डेली अपडाउन वाले सैकड़ों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में ट्रेन निरस्त होने से इन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इस ट्रेन में अधिकतर वे लोग होते हैं, जो विभिन्न छोटे बड़े शहरों से काम या नौकरी करने के लिए आवाजाही करते हैं। इन यात्रियों को 3 मार्च को दूसरी ट्रेन या फिर बस के माध्यम से यात्रा करना पड़ेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।