MP News – मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 7 मार्च से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

MP News। मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का आगामी बजट सत्र सोमवार,7 मार्च से आरंभ होकर शुक्रवार,25 मार्च,2022 तक चलेगा, राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।

विधान सभा के इस 19 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 14 बैठकें होंगी । सत्र की शुरुआत राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2022-2023 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे।

इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 24 फरवरी,2022 तक प्राप्त की जावेंगी।

जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव,ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 28 फरवरी,2022 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह एकादश सत्र होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।