MP News – सीबीआई की दबिश: देशभर के 14 राज्यों में 76 जगहों पर एक साथ छापे, बाल शोषण मामले में 23 मामले दर्ज, 83 लोग आरोपी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

बाल शोषण के मामले में सीबीआई ने आज मंगलवार को देशभर में छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने 14 राज्यों में एक साथ छापेमारी की इसी कड़ी में डबरा के बड़ी अकबई गांव में सीबीआई ने दबिश दी।
सीबीआई की टीम  ग्वालियर जिले के डबरा के बड़ी अकबई गांव में रहने वाले राहुल राणा के घर पहुंची और छानबीन की। गौरतलब है कि सीबीआई को ऑनलाइन शिकायतें मिली थी कि बड़े लेवल पर बाल शोषण किया जा रहा है जिसमें जाँच सीबीआई ने 23 मामले दर्ज कर 83 लोगों को आरोपी बनाया और 14 राज्यों में 76 जगहों पर एक साथ छापे मारे।
सीबीआई की टीम सुबह बड़ी अकबई गांव में अमर सिंह जाट के घर पहुंची जहां उसके लड़के राहुल राणा को सस्पेक्टेड करार दिया गया है इस पूरे मामले में मीडिया ने सीबीआई अधिकारी नाजिम खान से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया
लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने कहा कि कुछ इनपुट्स मिले थे उसके आधार पर कार्रवाई की है हमारी जांच चल रही है जो कुछ भी मिलेगा आगे आपको जानकारी दे दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।