MP News – प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव, पाकिस्तान से आई हवाओं ने रात का पारा 4 डिग्री तक गिराया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– 10 दिन सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी; धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

भोपाल – पाकिस्तान से आई हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में 24 घंटे में ही तापमान में नरमी आ गई। कई इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 10 दिन तक सुबह के समय हल्की सर्दी बनी रहेगी। दिन में गर्मी बढ़ेगी। अब बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान/ कश्मीर के ऊपर एक चक्रवातीय गतिविधि के रूप में एक ट्रफ के साथ सक्रिय है। अन्य पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय है। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और बांग्लादेश के ऊपर भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड से होते हुए बंगाल तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। अब 28 फरवरी को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।
यहां पारा ज्यादा लुढ़का
प्रदेश में 24 घंटों में पारे की चाल बदल गई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बैतूल, शाजापुर और रायसेन में 1 से लेकर 4 डिग्री से ज्यादा पारा लुढ़क गया। सिर्फ भोपाल, गुना, राजगढ़, नौगांव और सीधी में रात का पारा करीब 1 डिग्री तक चढ़ गया। इसके अलावा प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बालाघाट के बिरस, बैहर, मंडला के नैनपुर और सिवनी के धनौरा में 1-1 इंच, मलाजखंड, पाला, सिंगरौली के देवरा, सिटी, माड़ा, देवसर, सरई, शहडोल के जैतपुर, सोहागपुर, उमरिया के पाली, डिंडोरी और छतरपुर के खजुराहो में बारिश हुई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।