MP News – आज से 3 दिवसीय यूपी दौरे पर सीएम शिवराज, जाने किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Mp News. एक तरफ मध्य प्रदेश में आज सोमवार 13 दिसंबर 2021 से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो रही है।वही दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय यूपी दौरे पर जा रहे है। सीएम शिवराज सिंह 13 से 15 दिसम्बर तक बनारस और अयोध्या भ्रमण पर रहेंगे।इस दौरान वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, आज सोमवार की दोपहर सीएम शिवराज सिंह चौहान  भोपाल से प्रस्थान कर बनारस पहुँचेंगे, जहाँ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बैठक और गंगा आरती में शामिल होंगे। 14 दिसंबर को बनारस में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में सम्मिलित होंगे।

कॉन्क्लेव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस और किए गए नवाचारों से अवगत कराएंगे। राज्य और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रेजेंटेशन देंगे।वही 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या पहुँचकर भगवान राम लला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान इसी दिन शाम को अयोध्या से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।