MP News – एनएचआरसी और एसएचआरसी के बीच सहयोग व समन्वय हेतु काॅमन प्रोग्राम कमिटी की बैठक सम्पन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राज्य मानव अधिकार आयोगों के बीच बेहतर सहयोग और समन्वय तथा समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में इस उद्देश्य हेतु बैठकें करने के संदर्भ में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा एक *काॅमन प्रोग्राम कमिटी* गठित की गई है।
इस कमिटी की पहली वर्चुअल बैठक गुरुवार, 17 फरवरी 2022 को सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष जस्टिस श्री अरूण मिश्रा, माननीय सदस्यगण जस्टिस श्री एमएम कुमार, डा. (श्री) डीएम मुले, श्री राजीव जैन, सुश्री ज्योतिका कालरा एवं आयोग के महासचिव श्री बिम्बाधर प्रधान सहित अन्य अधिकारियों द्वारा राज्य मानव अधिकार आयोगों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।
वर्चुअल मोड से हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार जैन, आयोग के सचिव श्री शोभित जैन एवं रजिस्ट्रार (लाॅ) श्री नवनीत कुमार गोधा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये।
बैठक में राज्य मानव अधिकार आयोगों द्वारा अपनी बात रखी गई, साथ ही सभी से सीधा संवाद भी किया गया। बैठक में विशेष रूप से जेलों एवं पागलखानों, वृद्धाश्रमों, आश्रयगृहों एवं अनाथालयों, मानव तस्करी, पंचायतीराज व स्थानीय स्व-प्रशासन सहित परलैंगिक (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों से जुड़े विषयों पर मानव अधिकार संरक्षण के संदर्भ में गहन चर्चा की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।