MP News – मप्र में आसमान छूती महंगाई को लेकर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

डीजल-पेट्रोल भरवाने पर लोगों की तिलक लगाकर उतारी आरती

महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस लगातार विरोध जताती आई है। वहीं विदिशा में भी एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल भरवाने आ रहे लोगों की आरती उतारकर उनका फूलमाला से सम्मान किया।

देश भर में बढ़ती महंगाई से आम जनता की जेब पर गहरा असर पढ़ रहा है। वहीं गैस, ईंधन, एलपीजी, टैक्स और अन्य चीज़ों पर महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस लगातार विरोध जताती आई है और इसी कड़ी में एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आया है जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर आरती उतारी, फूल मालाएं पहनाकर तिलक लगाया।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हांथं मे तख्तियां लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और उनपर केंद्र सरकार और राज्य सरकार कितना टैक्स वसूलती है, उसके बारे में बताया और विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के भावों के बीच तेल भरवाने वाले वाहन चालकों को नारियल देकर सम्मानित किया गया। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध करते हुए नारेबाजी करते रहे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पेट्रोल पंप संचालक और लोग भी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।