MP News – डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर सिस्टम प्रारूप राज्य शासन को भेजा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Mp News. मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस कमिश्नर सिस्टम की घोषणा के 24 घंटे भीतर प्रदेश के दोनों बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव डीजीपी विवेक जौहरी ने तैयार करके राज्य शासन को भेज दिया है।
इसमें पुलिस कमिश्नर सिस्टम का पूरा ढांचा कैसा हो इसे प्रस्तावित किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि भोपाल और इंदौर में रेंज स्तर पर पदस्थ एडीजी साईं मनोहर और हरिनारायण चारी मिश्र को ही कमिश्नर की कमान दी जा सकती है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा बनाया गया कमिश्नर सिस्टम का प्रारूप राज्य शासन के पास पहुंच गया है। इसमें आईजी और एडीजी रैंक के अफसर को ही कमिश्नर बनाने की बात कही गई है।
इसके अलावा प्रस्ताव में इस बात का जिक्र भी है कि शुरुआत में कमिश्नर सिस्टम दोनों शहरों के नगरीय क्षेत्र में ही लागू किया जाए।
सूत्र बताते हैं कि भोपाल इंदौर में रविवार को सीएम ने की थी घोषणा ध्यान रहे कि रविवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की बात कही है।
इसके बाद पुलिस मुख्यालय से शासन ने इस सिस्टम का प्रारूप मांगा था जिसे मंगलवार को शासन को भेज दिया गया। इस सिस्टम के लागू होने के बाद पुलिस को प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करने का अधिकार मिल जाएगा।
पदस्थ मौजूदा अफसरों को ही पहला कमिश्नर बनने का मौका मिल सकता है। यह बात पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने राज्य शासन को भी बता दी है। हालांकि इसका अंतिम फैसला शासन और मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा। कमिश्नर सिस्टम के प्रारूप में कमिश्नर के बाद एडिशनल य जॉइंट कमिश्नर का पद रहेगा। इसके बाद डीसीपी होंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।