MP News – कुणाल कामरा-मुनव्वर फारूकी को दिग्विजय सिंह का न्योता, बोले- मैं कराऊंगा शो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को भोपाल में शो आयोजित करने के लिए निमंत्रण दिया है। इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है कि इसमें विषय केवल दिग्विजय सिंह होंगे।

कॉमेडी शो रद्द होने के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहे कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को दिग्विजय सिंह ने न्योता भेजा है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने लिखा है “मैं कुणाल तुम्हारे और मुनव्वर के लिए भोपाल में आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी कॉमेडी का सबजेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इससे तो संघियो को ऐतराज नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधा अनुसार तारीख व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर है।”

दरअसल कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है। मुनव्वर के 2 महीने के अंदर 12 शो धमकियों के कारण बंद कर दिए गए थे जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मैं अब हमेशा के लिए कॉमेडी नहीं करूंगा। वहीं दूसरी ओर कुणाल कामरा के भी बंगलुरू के अगले 20 दिनों में होने वाले सभी शो रद्द कर दिए गए थे। कुणाल ने इसके दो कारण बताए थे और पहला कारण यह था कि आयोजन स्थल को धमकी दी गई कि अगर कुणाल वहां पर शो करूंगे तो उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। दूसरा कारण बताते हुए कामरा ने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि लोग मुझे अब वायरस के नए वैरीअंट के तौर पर देखने लगे हैं। दिग्विजय ने अपने ट्विटर नियंत्रण के साथ कुणाल का एक इंटरव्यू भी संलग्न किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि जिसके पास पावर आती है उसको हंसना बिल्कुल पसंद नहीं होता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।