MP News – रिटायर्ड पंचायत CEO के घर EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई, 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति मिली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
मध्यप्रदेश में EOW की कार्रवाई जारी है। 3 स्थानों पर आज सुबह की कार्रवाई की गई है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र यादव के घर पर EOW की टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई की गई है। वहीं अभी तक की कार्रवाई में EOW की टीम द्वारा 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति रिटायर्ड सीईओ के घर से बरामद की गई है।
इसके अलावा रिटायर CEO जबलपुर मंडला भोपाल में भी मकान बताए जा रहे हैं। साथ ही उनके पूरे जीवन काल की सेवा के दौरान उन्होंने नौकरी में 11 लाख रुपए वेतन में कमाए हैं जबकि उनकी संपत्ति 97 लाख रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की करवाई जारी है।
अपराध क्रमांक 67/21 धारा 13(1)बी, 13(2) पी सी ऐक्ट आरोपी नागेन्द्र यादव की नियुक्ति 1990 में आदिम जाति कल्याण विभाग मंडला में मंडल संयोजक के पद पर हुई थी। 2005 में वो प्रति नियुक्ति पर जनपद पंचायत घुघरी, जिला मंडला, घंसौर जिला सिवनी, शहडोल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ रहा। उक्त सेवाकाल में कुल प्राप्त वेतन से बचत 11,91,807 रुपये रही जबकि खर्च 97,30,181 रुपये रहा। जो आरोपी की आय से 85,38,374 रुपये (716%) अधिक है। आरोपी की संपति निम्नानुसार है।

1.तिलहरी जबलपुर में मकान. 2. महाराजपुर मंडला में मकान 3. महाराजपुर मंडला में व्यावसायिक काम्प्लेक्स 4. विनायक होम्स भोपाल में मकान 5.आरोपी और पत्नी अनीता यादव के नाम से महाराजपुर मंडला मै कृषि भूमि 6 आरोपी और परिजनों के नाम से विभिन्न बैंकों में खाते, 7 स्कॉर्पियो वाहन और 2 स्कूटर सहित 2 लॉकर एलाहाबाद बैंक और एक लॉकर SBI महाराजपुर में होने की जानकारी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।