MP News – मध्यप्रदेश वित्त निगम को 90 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Mp News. मंत्रि-परिषद ने निर्णय लिया कि सिडबी को एक मुश्त समझौता राशि 90 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिये मध्यप्रदेश वित्त निगम को 90 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता लघु अवधि ऋण के रूप में स्वीकृत की जायेगी।

इस पर वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर से ब्याज अधिरोपित किया जायेगा। मध्यप्रदेश वित्त निगम के इंदौर में नव-निर्मित व्यवसायिक कार्यालय परिसर का विक्रय लोक परिसम्पति प्रबंधन विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

परिसर के विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि से विक्रय प्रक्रिया में किये गये व्यय शुल्क लीज आदि के समायोजन के बाद उपलब्ध राशि से राज्य शासन द्वारा स्वीकृत लघु अवधि ऋण का ब्याज सहित एक मुश्त भुगतान किया जायेगा।

शासन से पूर्व में प्राप्त ऋण रूपये 25 करोड़ 76 लाख का ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा। भुगतान के बाद शेष राशि से निगम अपनी शेष देयताएँ चुकायेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।