MP News – बैतूल में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, छह की मौत, 15 घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार की दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 6 की मौत हो गई और 15 घायल हो गए । दुर्घटना बैतूल के मुलताई के पास हुई जब बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। मृतकों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दुर्घटना के बाद घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक बस बैतूल के प्रभात पट्टन से मुलताई की तरफ जा रही थी। सामने से आ रहा ट्रक मुलताई से मक्का लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक ने नरखेड़ के पास बस में टक्कर मार दी। घटना में बस मौके पर पलट गई। कुछ दूर आगे जाकर ट्रक भी पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस के अलावा स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकाला। घायल यात्रियों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि छोटी निजी यात्री बस में 21 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गई। कुछ यात्रियों की मौके पर मौत हुई जबकि कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ड्राइवर को इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।

बस में सवार यात्री धनराज ने बताया कि ट्रक स्पीड में आ रहा था। बस के ड्राइवर ने बस सड़क के नीचे भी उतार दी। इसके बाद भी उसने टक्कर मार दी टक्कर के बाद बस पलट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल और मुलताई अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को निकाल कर मुलताई भेज दिया है। मृतको में बस ड्राइवर शेख रशीद, छाया देवीदास पाटिल, सुनील पिपर्दे और भीमराव शामिल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।