MP News – रायसेन जिले में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

sadbhawnapaati
2 Min Read
घायलों को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं 3 कावड़िया जो गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है।
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना उदयपुरा थाना क्षेत्र के हाईवे 44 की है। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 कावड़िए खुर्द से उदयपुरा नर्मदा जल भरने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। और उसमें दो कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
3 कावड़ियों को भोपाल रेफर किया
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायलों को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं 3 कावड़िया जो गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शवों कोपोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। स्टेट हाईवे 44 पर हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में तकरीबन 30 से ज्यादा कावड़िए सवार थे और वह नर्मदा जल भरने बोरास तहसील उदयपुरा जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और यह हादसा हो गया।
Share This Article