"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
इंदौर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के चर्चित, बर्खास्त और रिटायर्ड आईएएस अरविंद जोशी का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया। मध्यप्रदेश में आयकर छापे से लेकर प्रवर्तक प्रवर्तन निदेशालय के कई मामलों में जोशी आरोपी थे।
जोशी दंपती के सरकारी आवास पर आयकर विभाग ने 4 फरवरी 2010 को छापा मारा था।
छापे में 3.6 करोड़ रूपये जब्त किए थे। अगले ही दिन 5 फरवरी को राज्य सरकार ने आईएएस अफसर अरविंद जोशी (1979 बैच) और टीनू जोशी (1979 बैच) को निलंबित कर दिया था.
देश के पहले ऐसे पहले आईएएस जिन्हें बर्खास्त किया गया। आयकर विभाग के वर्ष 2010 में मारे गए छापों में अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी के निवास पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली थी और इसके बारे में जोशी दंपति संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के दौरान जोशी दंपति द्वारा कथित घूस के जरिए कमाए काले धन को सफेद करने में उनके विश्वस्त सहयोगी एसपी कोहली की प्रमुख भूमिका रही है।
अरविंद जोशी और एसपी कोहली एक-दूसरे से नकदी के लेन-देन का ‘कोड वर्ड’ में लिखित हिसाब रखते थे। आयकर विभाग ने अरविन्द जोशी और टीनू जोशी के ठिकानों पर वर्ष 2010 में छापे के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के लोकायुक्त दस्ते ने आईएएस दंपति के खिलाफ आय के वैध जरियों के मुकाबले अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में लोकायुक्त पुलिस के दायर आरोप पत्र में कहा गया था कि आईएएस दंपति ने 41.87 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई जो उनकी आय के वैध जरियों के मुकाबले 3151.32 प्रतिशत ज्यादा है।
MP News – 2
85 का दूल्हा, 38 की दुल्हन, उज्जैन में शादी रचाने के बाद कहा-जमाना कुछ भी कहे…हम दो जिस्म एक जान
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां पर एक करीब 85 वर्षीय शख्स ने 38 साल की युवती से शादी रचाई। हालांकि दोनों ने ही मीडिया से दूरी बनाकर रखी। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहाकि जमाना कुछ भी कहे, हम दो जिस्म एक जान हैं।
कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला
उज्जैन के रहने वाले 85 वर्षीय सुधाकर ने भी वीडियो इंटरव्यू से इंकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि युवती से उनकी मुलाकात कहां हुई थी तो उन्होंने बताया कि वह उनके यहां काम करती थी। युवती की सादगी उन्हें इतनी भा गई कि कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने विवाह का फैसला कर लिया। जब उनसे उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाकि जहां प्रेम होता है, वहां उम्र कहां आड़े आती है। हम तो एक-दूजे पर जान छिड़कते हैं। अब एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे, इसलिए शादी का फैसला कर लिया जमाना कुछ भी कहे लेकिन हम दो जिस्म एक जान हैं।
दुल्हन बोली-मुझे भा गईं इनकी अदाएं
वहीं युवती ने कहाकि मुझे तो सिर्फ इन (85 वर्षीय) नवयुवक की अदाएं भा गईं। इसलिए मैं इनसे शादी कर रही हूं। उधर 85 वर्षीय सुधाकर जोशी इतने खुश दिखे कि उनके पैर ही जमीन पर नहीं टिक रहे थे। उनका कहना है कि वह अब अपने जीवन के सुख-दुख बांट सकेंगे। वैवाहिक सुख के लिए सबसे पहले वे मुंबई घूमने जाएंगे। उन्होंने कहाकि आप इसे हनीमून का नाम भी दे सकते हैं। इस मामले में एडीएम संतोष कुमार टैगोर ने कहा कि दोनों का विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह हुआ है। दोनों उज्जैन शहर के ही निवासी हैं।
MP News – 3
भोपाल: पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की ससम्मान विदाई के साथ ही सुधीर सक्सेना ने संभाला डीजीपी पदभार
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई कार्यक्रम हुआ, साथ ही परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी विवेक जौहरी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई विदाई परेड में पुलिस विभाग के लगभग सभी बड़े अफसर मौजूद रहे। परेड के बाद पुलिसकर्मी डीजीपी विवेक जौहरी को कार को रस्सी से खींचकर स्टेडियम के गेट तक ले गए और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके साथ ही नए डीजीपी सुधीर सक्सेना ने आज शाम को पदभार ग्रहण कर लिया।
बता दें कि 1984 में पुलिस सेवा शुरू करने वाले विवेक जौहरी भोपाल के रहने वाले हैं। मार्च 2020 में जौहरी को मध्य प्रदेश का DGP बनाया गया था। वे राज्य और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। जौहरी लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने लंबे समय तक आईबी और रॉ में भी काम किया है।
विवेक जौहरी से पदभार लेने वाले सुधीर सक्सेना पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 28 साल पहले विवेक जौहरी जब रतलाम में एसपी हुआ करते थे, तब उनके तबादले पर 12 अगस्त 1994 को सक्सेना ने उनसे एसपी का चार्ज लिया था।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।