14 फरवरी को जब पूरा देश पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों का स्मरण कर उनके बलिदान के प्रति सर झुका रहा था.
सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में पढ़ रहे एक कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट किया. छात्र नाबालिग है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली है.
वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 रणबांकुरे शहीद हो गए थे.
14 फरवरी को हर जगह उन शहीदों की गाथा का गान किया जा रहा था. लेकिन नीमच में रहकर पढ़ाई करने वाले कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र ने अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया.
छात्र ने सोशल मीडिया पर पुलवामा के शहीदों का वीडियो डाला और कमेंट किया- बाबरी का बदला. यही नहीं और भी बदले लेने की बातें एक वीडियो में कही गईं. छात्र ने पाक आर्मी की तारीफ की.
सोशल मीडिया पोस्ट
कश्मीरी छात्र पीएम ट्रिपल एस योजना के अंतर्गत नीमच के सरकारी पीजी कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता है. वो सरकारी हॉस्टल में रहता है.
इसके अलावा 3 और कश्मीरी छात्र इसी योजना के तहत नीमच महाविद्यालय में तीन साल से पढ़ रहे हैं. इस छात्र की सोशल मीडिया पर जैसे ही यह करतूत सामने आई तो महाविद्यालय के प्राचार्य ने तत्काल उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी. इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने पर जाकर सूचना दी. पुलिस ने छात्र को तत्काल गिरफ्तार कर लिया

