MP News – लाड़ली लक्ष्मी दिवस, CM Shivraj ने की कई बड़ी घोषणाएं , कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को मिलेगी 25 हजार की स्कॉलरशिप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Mp News. मध्यप्रदेश में अब हर साल ग्राम पंचायत, विकासखंड, जनपद और जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगी। ये घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज आयोजित ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ दौरान की। इसी के साथ उन्होने कहा कि ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0’ के अंतर्गत हम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इसके लिए उन्होने बेटियों से सुझाव भी मांगे हैं। साथ ही कहा कि सरकार ने तय किया है कि ऐसी बेटियां जिन्हें कहीं कोई छोड़ गया या जिनका कोई नहीं है, उन्हें भी लाड़ली लक्ष्मी माना जाएगा और लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमने लाड़ली लक्ष्मी कानून बना दिया है,जिसे कोई नहीं बदल पाएगा और आपका भविष्य उज्जवल रहेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ के अंतर्गत प्रदेश की 21,550 लाड़लियों के खातों में 5.99 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति का अंतरण किया। ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरू आनंदमूर्ति गुरु मां सम्मिलित हुईं और उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि आज नवमीं का दिन है और मैं हर बेटी को ये कहना चाहती हूं कि वो यह समझे कि वो शक्ति स्वरूपा हैं।

इस भव्य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की हमारी बेटियां कॉलेज में एडमिशन लेंगी, तो 25 हजार रूपये अलग से दिये जायेंगे। सीएम ने कहा कि  आज मुझे कहते हुए खुशी है कि हमने लाड़लियों के कल्याण के लिए 47 हजार 200 करोड़ रुपए सुरक्षित रख दिए हैं, जो समय-समय पर इन्हें मिलना है। भाव यही था कि बेटियां बोझ न बनें, वरदान बन जाएं। यह केवल योजना नहीं है, समाज की दृष्टि बदलने का प्रयास है। इसी के साथ सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0’ को बेहतर बनाने के लिए http://mp.mygov.in पर सुझाव भी मांगे हैं।

राजधानी में आयोजित ‘लाडली लक्ष्मी उत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु, कवयित्री और प्रखर वक्ता आनंदमूर्ति गुरु मां की प्रदेश की 21,550 लाड़लियों को 5.99 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का अंतरण किया गया। सीएम शिवराज ने कहा कि “मैं मानता हूं कि मेरी बेटियों में देवी माता का वास है, मेरी बहनों में देवी माता का वास है। आप सबमें देवी माता का वास है। मैं समस्त शक्ति स्वरूपा मां, बहन, बेटियों को महानवमी के पावन अवसर पर प्रणाम करता हूं। मैंने तय किया कि ऐसी योजना बने, जिससे बेटी बोझ न मानी जाए, इससे ही लाडली लक्ष्मी योजना अस्तित्व में आई। इस योजना के लिए हमने 47 हज़ार 200 करोड़ रुपए सुरक्षित कर दिया है।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।