MP News – कोविड-19 टीकाकरण में तेजी से अग्रसर होता मप्र, 98% नागरिकों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहली डोज का बना कीर्तिमान :मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में संचालित हुआ और देश में कम समय में ही पात्र आबादी को पहली डोज का कीर्तिमान स्थापित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी 98 प्रतिशत से ज्यादा पात्र आबादी को वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी तक 10 करोड़ 95 लाख, 29 हजार 343 वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।
इसमें 5 करोड़ 73 लाख, 91 हजार 84 को पहली डोज और 5 करोड़ 14 लाख 64 हजार 940 नागरिकों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाये जा चुके हैं।
इसके अलावा 6 लाख 73 हजार 319 प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी हैं। प्रदेश में टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये किये गये प्रयासों में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई, जिसका जनहित में सर्वाधिक उपयोग मध्यप्रदेश ने किया है। प्रदेश में चलाये गये विशेष टीकाकरण महाअभियानों में जन-भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मध्यप्रदेश ने अनेक बार एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे अपने प्रदेश की जनता पर गर्व होता है, जिन्होंने टीकाकरण को मानवता की सेवा मानकर शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। मध्यप्रदेश में जनभागीदारी का जो जूनून था, वह अन्य राज्यों के लिये मॉडल बनकर उभरा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।