MP News – आज से प्रदेश में ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान शुरू  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News. मध्य प्रदेश में आज गुरुवार 20 जनवरी से  ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान चलाया जाने वाला है। कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करें, यह जागृति लाने के लिए राज्य में इसकी शुरुआत की जा रही है।

राज्य के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के मकसद से सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से ‘मास्क ही है जिन्दगी’ अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। यह अभियान 20 दिन चलेगा।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन के साथ कोरोना से बचाव के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इसी का परिणाम है कि वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में है।

सिंह ने बताया है कि अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना और मास्क बैंक स्थापित करना। मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान की जानकारी देना।

अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। मास्क लगाने वाले को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। रोको-टोको अभियान चलेगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताये जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्यवाही भी की जायेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।