MP News – मंत्री सुश्री ठाकुर “निर्झरणी महोत्सव” में होंगी शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर नर्मदा जयंती पर होने वाले “निर्झरणी महोत्सव”में शामिल होंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर मंगलवार को सुबह 11 बजे इंदौर से रवाना होकर खंडेल कम्पेल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद जिला खंडवा के ओंकारेश्वर में गणेश घाट वनदेवी आश्रम बिलोराखुर्द और भोपाली बाबा आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर खरगोन में मंडलेश्वर के रामघाट में “निर्झरणी महोत्सव” में शामिल होंगी।
खरगोन में “निर्झरणी महोत्सव” में शाम 5 बजे कला यात्रा प्रारंभ होगी। शाम 7:30 बजे से रामघाट पर माँ नर्मदा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम होगा। महोत्सव में सुश्री सुचित्रा हरमलकर, कार्तिक कला केन्द्र इंदौर द्वारा अमृतस्य नर्मदा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही विशेष रूप से माँ नर्मदा पर केन्द्रित ‘जीवन रेखा’ और ‘राग ऑफ रिवर नर्मदा’ फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।