MP News – मप्र कांग्रेस ने लॉन्च किया डिजिटल सदस्यता अभियान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाएं: कमलनाथ
* प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य: मुकुल वासनिक
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के लिए समय बहुत कम है, कांग्रेस की सदस्यता अभियान के माध्यम से बुनियादी तौर पर संगठन को और शसक्त बनाकर पूरी ताकत के साथ 2023 और 2024 के चुनाव में हमें पूरी शक्ति के साथ भाजपा को पराजित करना है। श्री वासनिक ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मण्डलम के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लायें। कांग्रेस की डिजीटल सदस्यता से प्रदेश भर में अच्छा संदेश जायेगा, फर्जीवाडे़ की कोई गुंजाइश नहीं होगी। भाजपा ने जो सदस्यता अभियान चलाया है, उसमें पूरी तरह फर्जीवाड़ा किया गया है।
कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ आर.सी. खूंटिया ने कहा कि मप्र में सबसे अच्छा संगठन है। सरकार बनाने का लक्ष्य ही हमारे दिलो-दिमाग में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में डिजीटल सदस्यता अभियान में 32 लाख सदस्य बनाए गए हैं। मोदी जी और शिवराज जी ने कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए जो समय गवाया उस दौर में कोरोना के देश-प्रदेश में हजारों लोगों की मौत हो गई। जिसका विपरीत असर सीधे तौर पर जनता पर पड़ा है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भारत वर्ष में एक आशा जागेगी। इसलिए सबसे पहले सदस्यता अभियान पर ध्यान देना चाहिए।
अभा कांग्रेस से नियुक्त डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस की डिजीटल सदस्यता से संगठन को होने वाले फायदे और उसकी महत्ता के बारे में बताते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि 15 राज्यों में डिजीटल सदस्यता पर काम हो रहा है। बहुत ही आसान तरीके से डिजीटल सदस्य बना सकते हैं। इस अवसर पर तरण त्यागी और पूर्व मंत्री एनपी प्रजापति ने भी संबोधित किया।
बैठक में, अभा कांग्रेस के सचिवगण सहप्रभारी संजय कपूर, सी.पी. मित्तल और सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पी.सी. शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेन्द्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, सहित अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण और जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।