MP News – एमपी टूरिज्म को लन्दन में मिले तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मध्यप्रदेश गौरवान्वित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्यप्रदेश को पर्यटन के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक मंच से पुरस्कार मिलना देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और सीएम शिवराज सिंह चौहान की परिकल्पना स्वरूप हमारा प्रयास है कि हम मध्य प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को और बेहतर तरीके से विकसित करें। प्रमुख सचिव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मंच से मध्‍यप्रदेश पर्यटन को सम्मानित किया जाना देश एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

अन्तर्राष्ट्रीय रिस्पांसिबल टूरिज्म केंद्र ने यह पुरस्कार “कोविड उपरांत सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल विकास” की श्रेणी में प्रदान किया। इसी श्रेणी में मध्यप्रदेश ग्रामीण पर्यटन को जोनल स्तर पर “स्‍वर्ण पुरस्‍कार” भी दिया गया। ‘स्वर्ण पुरस्कार’ प्राप्त परियोजनाओं में से सर्वश्रेष्ठ परियोजना का चयन कर “अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्कार” दिया जाता है। डब्ल्यूटीएम पर्यटन की विश्व-स्तरीय संस्था है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय रिस्पांसिबल टूरिज्म केन्द्र एक महत्वपूर्ण भाग है। अन्तर्राष्ट्रीय रिस्पांसिबल टूरिज्म केन्द्र ने 2021 में छह श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की है। लंदन में डब्ल्यूटीएम वर्ल्ड रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार से मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्‍थल’ परियोजना में 50 चयनित पर्यटन स्‍थलों पर कार्यशील महिलाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी। महिला पर्यटकों के लिए अधो-संरचना विकास, और महिलाओं के लिए आत्‍म-सुरक्षा प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसी के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी पर्यटन विभाग इसके लिए लगातार योजनाएं बना रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।