MP News – अप्रैल से शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 कम समय में तय करेगी राजधानी दिल्ली की दूरी
मप्र। प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली के बीच जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसे अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से दिल्ली और भोपाल के बीच का सफर कम समय में और आरामदेह होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद रेलवे ने आगामी ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है. यह ट्रेन भोपाल से शाम को दिल्ली के लिए रवाना होगी। भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को शाम के समय रानी कमलापति स्टेशन से चलाए जाने की संभावना है।
 ट्रेन का इंटीरियर इसकी बड़ी खासियत

भोपाल से दिल्ली के बीच हमेशा वेटिंग के हालात रहते हैं। खासतौर पर सीजन के समय भोपाल एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में भी सीटें खाली नहीं मिलतीं। यही कारण है कि भोपाल से नई दिल्ली के बीच की इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इससे दिल्ली जाने वाली लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों जीटी, दक्षिण एक्सप्रेस, शान-ए- भोपाल एक्सप्रेस आदि का लोड भी कम हो सकेगा। इस ट्रेन के कोचों में खजुराहो मंदिर की कलाकृतियां, भीमबैठिका के शैल चित्रों आदि की झलक के साथ ही सांची के विश्व प्रसिद्ध स्तूप, उदयगिरि की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। मोदी सरकार ने देशभर में अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इनके लिए कोच फैक्ट्रियों में अब तक 44 रैक बनाए भी जा चुके हैं। कोच फैक्ट्रियों में तैयार हो रहे रैकों में मात्र फिनिशिंग का काम बचा है, जो मार्च माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, नई दिल्ली से कटरा और नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चल रही हैं जिनका फीडबैक बहुत अच्छा है। स्टॉपेज कम होने से यह ट्रेन दिल्ली की दूरी औरों की अपेक्षा कम समय में तय करेगी. इसके लिए टाइम टेबल सेट किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।