MP news – प्रदेश में अब मिलावट से मुक्ति अभियान: 10 रुपये में करा सकेंगे खाद्य सामग्री की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने दी चलित प्रयोगशाला की सौगात

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने छिंदवाड़ा, नीमच और भिंड के लिए तीन नई चलित प्रयोगशालाओं की सौगात दी। मध्य प्रदेश में मिलावट से मुक्ति अभियान में मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चलित प्रयोगशालाएं शुरू की गईं।

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने 74 बंगले स्थित अपने आवास से 3 नई चलित प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया और तीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चलित प्रयोशालाएं छिंदवाड़ा, नीमच ओर भिंड को दी गई। यहां के नागरिक 10 रुपए के शुल्क में आसानी से खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे। प्रदेश में वर्ष 2020 से मिलाटव से मुक्ति अभियान चल रहा है। इसके तहत 12 चलित प्रयोगशालाएं चलाई जा रही है। अब तीन नई चलित प्रयोगशालाओं के साथ इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक कुल 22 हजार से अधिक लीगल नमूने लिये गये है।वहीं, 2 लाख से अधिक सर्विलांस नमूने लिये गये है। अब तक लगभग 5 हजार नमूने फेल हुए है। अब तक 19 करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त की गई है। अब तक 41 एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है।  मिलावट करने पर 438 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।  मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाली 182 प्रतिष्ठान सील किये गये है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के 3 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किये गये है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के न्यायालयों द्वारा 2500 प्रकरण निराकृत किये गये हैं। न्यायालयों द्वारा लगभग 11 करोड़ से अधिक का अर्थदंड लगाया गया है। जिसमें से 3 करोड़ से अधिक का अर्थदण्ड वसूल किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।