MP News – प्रदेश में कोरोना के समस्त प्रतिबंध हटाने के आदेश, कोई प्रोटोकॉल नहीं- सीएम शिवराज सिंह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
सभी प्रकार के आयोजन किए जा सकते हैं
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सभी प्रतिबंध हटाने के आदेश दिए
सिनेमा, कोचिंग, कॉलेज और हॉस्टल पहले की तरह खुलेंगे
नाइट कर्फ्यू 17 नवंबर से ही समाप्त
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि COVID19 संकट के चलते मध्यप्रदेश में लागू किए गए सभी प्रतिबंध हटाने का फैसला हमने किया है। कोविड महामारी पर प्रदेश में अभी पूरी तरह से नियंत्रण की स्थिति है। अब समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। CM शिवराज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग समेत सीनियर अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियों की शर्त के साथ प्रतिबंध हटाए गए हैं। नाइट कर्फ्यू 17 नवंबर से ही समाप्त किया जा रहा है।
सिनेमा, कोचिंग, कॉलेज और हॉस्टल पहले की तरह खुलेंगे
सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट इत्यादि पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस भी पूरी क्षमता से संचालित कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य
इस ऐलान के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें #COVID19 को लेकर सतर्क भी रहना है। बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन जारी रखें, जैसे मास्क लगाना, हाथ स्वच्छ रखना, मामूली लक्षण पर तत्काल जांच आदि। दूसरा टीका सभी अवश्य लगवा लें। 31 दिसंबर तक हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।