MP News – इच्छाधारी हिंदू हैं राहुल गांधी, अब तो ममता और मायावती के मंच से भी पढ़े जा रहे मंत्र – नरोत्तम मिश्रा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी सुविधा के अनुसार धर्म को ग्रहण करते हैं और छोड़ते रहते हैं। उन्होंने गांधी की तीखी आलोचना करते हुए आगे कहा कि पहले लगता था कि राहुल गांधी बालपन में बोल रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि वह देश को, हिंदू धर्म को और आस्था को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते है।

इंदौर में NHAI के एक कार्य़क्रम में पहुंचे मिश्रा ने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं को हिंदू धर्म का प्रदर्शन करते हुए देखने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। ममता बनर्जी दुर्गा मंत्र पढ़ रही हैं और मायावती के मंच से स्वस्तिवाचन हो रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाना चाहिये।

राज्य के गृह मंत्री ने दोहराया कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू है। यही नहीं बीजेपी नेता ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और सेना पर सवाल उठाने का काम सबसे पहले राहुल गांधी ने किया था। इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर उन्होंने भ्रम फैलाया। इन सब बातों का मतलब ये है कि जब भी देश को सम्मान मिलता है, तो राहुल गांधी अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। इसके साथ ही गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गांधी का मूलपिंड विदेशी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।