MP News – सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की शराबबंदी की वकालत, कांग्रेस ने कसा तंज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

-राजनीति करने वाले अपने घरों में शराब पीते होंगे, इसलिए उन्हें पीड़ा होती है
-कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा- इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी
मप्र में शराबबंदी की बीज बौने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का साथ मिला है। भोपाल से बीजेपी सासंद साध्वी प्रज्ञा ने एमपी में शरारबंदी की अब वकालत की है।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी होना चाहिए। मैं खुलकर शराब विक्रय का विरोध करती हूं। शराब एक विष है। इस विष को बंद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नही होनी चाहिए। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रज्ञा ने कहा राजनीति करने वाले अपने घरों में शराब पीते होंगे, इसलिए उन्हें पीड़ा होती है।
वहीं साध्वी के शराबबंदी के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को ट्वीट करते हुए कहा कि इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी। साध्वी जी अभी थोड़े दिन पूर्व ही शराब को औषधि बता रही थी।
आज उसी औषधि को बंद करने की बात कह रही है…? इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी। उन्होंने लिखा कि आज इन्हें शराब से परिवार बर्बाद होते दिख रहे हैं। ऐसा है तो अपनी सरकार से शराबबंदी की माँग करें, शराबबंदी की माँग को लेकर सड़क पर उतरे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।