Mp News. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे शिवपुरी निकल गए।
मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने दिग्विजय सिंह की यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे यात्रायें करते रहें उनको यात्रायें मुबारक हम प्रगति और विकास करते रहेंगे।
शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में ड्रोन पॉलिसी पर तेजी से काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ग्वालियर प्रगति कर रहा है ये अच्छी बात है।


