MP News – शिवराज सरकार का पेंशनरों को नए साल का तोहफा, 5% बढ़ाया महंगाई भत्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल पर पेंशनरों को तोहफा दिया है. सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के बाद पेंशनर का भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है.

सरकार ने उनका महंगाई भत्ता 5% बढ़ा दिया है. उन्हें इस महंगाई भत्ते का फायदा 1 अक्टूबर से मिलेगा. वित्त विभाग के जारी आदेश के मुताबिक, पेंशनर को न्यूनतम 350 रुपये का फायदा हर महीने होगा.

गौरतलब है कि, अभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर की महंगाई राहत में 3% का अंतर आ रहा है. कर्मचारियों को 20 फीसदी  महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि पेंशनर को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा.

इससे पहले प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी था. कर्मचारियों को इसका फायदा अक्टूबर से मिलना शुरू हो गया था.

छत्तीसगढ़ सरकार शेयर करती है वित्त भार

बता दें, छत्तीसगढ़ सरकार ने इसी साल जुलाई से महंगाई राहत में पांच फीसदी की वृद्धि करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को सहमति पत्र भेजा था.

जबकि मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस साल अक्टूबर से 8 फीसदी की वृद्धि की थी. पेंशन की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए दोनों राज्यों के बीच सहमति जरूरी होती है.

बता दें, साल 2000 के पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की महंगाई राहत का 74 फीसदी वित्तीय भार मध्य प्रदेश और 24 फीसदी भार छत्तीसगढ़ सरकार उठाती है.

इसी व्यवस्था के तहत वित्त विभाग में अक्टूबर से पांच फीसदी की महंगाई राहत में वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज की मंजूरी मिल गई थी.

सरकार के जारी आदेश के तहत 80 साल या उससे ज्यादा आयु के पेंशनर को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत की वृद्धि दी जाएगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।