"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
मध्यप्रदेश (MP) की शिवराज सरकार (Shivraj government) द्वारा युवाओं (youth) को उद्यमी बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वरोजगार (Self-employment) के जरिए युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए अब मार्च महीने से मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना (Chief Minister Udyog Kranti Yojana) की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सरकार युवाओं को 5 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन देने का कार्य करेगी। मार्च में शुरू होने वाले इस योजना के ब्रांडिंग और फंड उपलब्ध की तैयारी पूरी की जा रही है। वहीं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के भी प्रावधान तैयार किए जा रहे हैं। मार्च में इस योजना को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि 12 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था प्रदेश भर में हुए। इस आयोजन में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना को लागू करने के बाद सीएम शिवराज द्वारा की गई थी। इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए थे। हालांकि इसे रोक दिया गया था। वही माना कि 25 फरवरी को रोजगार योजना को लागू किया जाएगा। हालांकि किसी कारणवश एक बार फिर से इस योजना पर विराम लग गया। जिसके बाद अभी से मार्च महीने में शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पहले इन योजनाओं को लेकर एमएसएमई अफसरों के साथ बैठक की गई है। जहां लॉन्चिंग से पहले इस योजना की विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा की जा रही है। इसके लिए प्रकरण तैयार रखने और इसे जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना की घोषणा 1 नवंबर 2021 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर की गई थी। इस दौरान सीएम शिवराजद्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी बनाने वाले के रूप में पेश किए जाने की बात कही गई थी। स्वरोजगार के जरिए युवाओं को उद्यमी बनाकर नौकरी के विस्तार की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार इस योजना की लॉन्चिंग कर रही है।
जानकारी के मुताबिक इसके लिए संभावित सभी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों को जल्द से जल्द इसे पूरा करने की बात कही जा रही है। दो बार योजना की लॉन्चिंग चले जाने के बाद मार्च महीने में इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। जिसके बाद प्रदेश के युवाओं को उद्यमों बनाने की कवायत तेज करते हुए उन्हें रोजगार के लिए 5 लाख से लेकर ₹50 लाख रुपए तक के लोन राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।