MP News – मध्य प्रदेश में SDM को जिंदा जलाने की कोशिश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आंबेडकर की प्रतिमा हटवाने गई पुलिस टीम पर फेंके पत्थर और गोबर

मप्र। मध्य प्रदेश में एसडीएम को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस दौरान किसी तरह एसडीएम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है। पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर भी बरसाए हैं। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटवाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

बताया जा रहा है कि लहार के वार्ड 14 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इस प्रतिमा को हटवाने की गुहार लगाई थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम केवी विवेक और तहसीलदार नवीन भारद्वाज प्रतिमा को हटवाने के लिए लहार पहुंचे थे। एसडीएम के साथ उस वक्त कुछ पुलिस बल भी था।

लेकिन प्रतिमा हटाने गई प्रशासन की टीम को देख कर कुछ स्थानीय लोग बिफर गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले पुलिस की टीम पर पथराव किया। इसके बाद टीम पर गोबर भी फेंका गया। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के पास स्थित झोपड़ी में आग लगा दी। एसडीएम केवी विवेक इस आग में बुरी तरह घिर गए। किसी तरह पुलिस बल ने एसडीएम को इस आग से बचाया है और उन्हें लेकर थाने पर लेकर गये।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग आंबेडकर की मूर्ति के पास खड़े होकर प्रतिमा हटाने का विरोध कर रहे हैं। वहां कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ झोपड़ियों में आग लगाई गई है, वो भी इस वीडियो में नजर आ रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।