MP News – आज दूसरे दिन भी सीधी में सैकड़ों युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता – अजयसिंह राहुल पर जताया विश्वास

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। सीधी जिले में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन ग्राम धनहा में अजय सिंह राहुल भैया के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर अपना भरोसा जताया। कल भी पिपराव में सैकड़ों युवा भाजपा से कांग्रेस में आये थे।

कार्यक्रम में घर वापसी करने वाले युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनविरोधी बताया और कहा कि 2023 में इस जनविरोधी सरकार को हम सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आज कांग्रेस पार्टी से युवा जुड़ रहे हैं। निश्चित ही इससे कांग्रेस पार्टी के लोगों को जन सेवा करने की शक्ति मिलती है। आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  हर विभाग में दलाल सक्रिय हैं।  बिना पैसे के आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। महंगाई चरम पर है।  उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया।  मनरेगा योजना के माध्यम से सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार में गाँव वालों को साल में सौ दिन के रोजगार की गारंटी थी।  कोरोना के बाद बेरोजगारों के लिए यह योजना बहुत कारगर साबित होती| लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस योजना को भी ठप्प कर के रख दिया है।
अजयसिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से हर परिवार को 35 किलो अनाज वितरित करने की योजना लागू की गई थी।  इसमें कटौती करके अब प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज कर दिया गया है।  उसमें भी लोगों को गुणवत्ताहीन सड़ा हुआ अनाज वितरित किया जा रहा है| अजयसिंह ने कहा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालों से यह सरकार नहीं दे रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण है| अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो चुके हैं।  आम जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।  ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को आने वाले 2023 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है।  यह संकल्प लेकर हम सबको घर-घर चलो अभियान के माध्यम से जन जन तक इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाना है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह, जगदीश मिश्रा,राजेन्द्र भदौरिया,संदीप उपाध्याय, शशिकला व्दिवेदी, गोमती पांडेय सहित अन्य नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।