MP News – कल मुख्यमंत्री शिवराज का जन्मदिन वीडी शर्मा बोले होर्डिंग-पोस्टर की बजाए कार्यकर्ता लगाए एक पौधा 

sadbhawnapaati
2 Min Read

भोपाल | प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को सेवा, समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के दिन के रूप में मनाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की है।

प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को सेवा, समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के दिन के रूप में मनाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। वह रोज एक पौधा लगाते है। उनका यह संकल्प लगातार जारी है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का अनुरोध है कि उनके जन्मदिन पर होडिंग पोस्टर न लगाएं। शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की। साथ ही अभियान चलाने का भी आग्रह किया।वीडी शर्मा ने बीजेपी के समर्पण अभियान को लेकर कहा कि अभियान का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों और बूथों तक पहुंचना है। 15 मार्च तक बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार मेहनत करेंगे। हमें भाजपा के सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता तक पहुंचना है।

शर्मा ने यूक्रेन में फंसे बच्चों को भारत वापस लाने के ऑपरेशन गंगा अभियान पर केन्द्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बीजेपी के हेल्पलाइन नंबर पर यूक्रेन में फंसे दूसरे प्रदेशों के छात्र भी संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश की तरफ से बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

Share This Article