MP News – CM Helpline द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

सीएम हेल्पलाइन द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को जारी ग्रेडिंग में MP के परिवहन विभाग ने पुनः बाजी मारकर लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन द्वारा लगातार  सीएम हेल्पलाइन के तहत विभागीय लंबित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर समस्त परिवहन अधिकारियों को समक्ष में आहूत कर शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई अंतर्गत उक्त प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
परिणाम स्वरूप लगभग 45 जिलों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। छिंदवाड़ा, हरदा, मण्डला, विदिशा, होशंगाबाद, उज्जैन,बालाघाट, देवास, अशोकनगर, शाजापुर, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, श्योपुर, उमरिया, डिण्डोरी एवं अलीराजपुर जिले के परिवहन अधिकारियों द्वारा माह सितम्बर 2021 में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत संतुष्टि से निराकरण किया गया है।

सीएम हेल्पलाइन द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए परिवहन आयुक्त, मुकेश जैन द्वारा इस उपलब्धि हेतु समस्त ‍ परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है।

परिवहन आयुक्त, मुकेश जैन द्वारा सभी अधिकारियों को यह स्पष्ट किया गया कि है, आमजन की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर सकारात्मक निराकरण करना ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही श्री जैन द्वारा पुनः सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभाग अंतर्गत प्रत्येक कार्य में विभाग ने माह सितम्बर में तीन दिवसीय ‘सुराज दिवस का आयोजन भी किया था जिसका मुख्य उद्देश्य सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना था।

सुशासन सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। परिवहन आयुक्त, मुकेश जैन द्वारा समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त को भी संभाग स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है। श्री मुकेश जैन द्वारा सी.एम.हेल्पलाइन अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की दैनिक समीक्षा की जाती है, साथ ही आवश्यकतानुसार स्वयं शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा कर शिकायतों का तत्काल यथोचित निराकरण कराया जाता है।

परिवहन विभाग के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर मुकेश जैन द्वारा परिवहन अधिकारियों द्वारा किये गए टीमवर्क की काफी सराहना की गई है, साथ ही सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है, कि आप सभी इसी तरह सुशासन की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगें।

साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए है कि सी.एम.हेल्पलाइन में शिकायतों में लगातार कमी आनी चाहिए। इस हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने परिवहन कार्यालयों में इस प्रकार की व्यवस्था की जाना सुनिश्चित करें कि आमजन को बिना किसी परेशानी/बाधा के शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके और उसे सी.एम. हेल्पलाइन या अन्य किसी भी माध्यम से शिकायत करने की जरूरत ही न पड़े, तभी सही अर्थों में सुशासन स्थापित किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।