MP News –  उज्जैन संभाग में “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत 701 गाँवों के सभी घरों में पहुँचा नल से जल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

उज्जैन। “जल जीवन मिशन” में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा उज्जैन संभाग के उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में अब तक 609 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपये लागत की 895 जल प्रदाय योजनाओं पर विभाग के मैदानी अमले द्वारा ‘जल जीवन मिशन’ के मापदंडों के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय “जल जीवन मिशन” में प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किये जाने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किये जा रहे हैं।
प्रदेश के 46 लाख 50 हजार से अधिक परिवारों को मिशन से लाभान्वित किया गया है। उज्जैन संभाग के 701 गाँवों में प्रत्येक परिवार के लिये नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
संभाग के लिये स्वीकृत जल-प्रदाय योजनाओं में उज्जैन जिले की 238, देवास 224, शाजापुर 99, आगर-मालवा 39, रतलाम 164, मंदसौर 106 और नीमच जिले की 25 जल-प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।