MP News – मृत जानवरों को खुले में फेंक रहे ग्रामीण,  शिकायत किए हुए 2 साल हो चुके लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

खरगोन / महेश्वर  | मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की तहसील महेश्वर के निकट ग्राम छोटी खरगोन में सड़क के ठीक सामने कुछ ग्रामीण लोग अपने मृत जानवरों को जैसे गाय, भैंस, बछड़ा खुले रूप से फेंक कर आस पास के वातावरण को दूषित करते है। जिसके चलते वहां रहने वाले व्यक्तियों को, सड़क के यात्रियों को जानवरों की गंदी बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों द्वारा इसकी शिकायत निकट के पुलिस थाने, ग्राम पंचायत, सीएम हेल्पलाइन में किए हुए 2 साल हो चुके लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। वहां रहने वाले व्यक्तियों ने जानवर फेंकने वाले लोगों का विरोध किया तो वो गांव वालों को इकट्ठा करने की धमकी देते है।

यह समस्या सार्वजनिक है जिसके कारण वहां के रहवासी और वहां से गुजरने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे है और गन्दी बदबू का सामना भी कर रहे है। लेकिन अधिकारियों और जवाबदारों ने इसका कोई निराकरण अब तक नहीं किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।