MP News – ये कैसी सदभावना… दलित युवती को महाशिवरात्रि पर शिव पूजा से रोका; मचा बवाल, पुजारी सहित दो महिलाओं पर FIR

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

           

खरगोन | जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर टेमला में महाशिवरात्रि पर पूजा पिता पवन खांडे (22) को मंदिर में जाने से रोकने के मामले में गुरुवार गांव की महिला मंजू बाई पति ताराचंद पाटीदार, पुजारी शंकर बर्वे और एक अज्ञात महिला पर एट्रोसिटी व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ।

मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी से जवाब मांगा है। गांव में बल तैनात है। सुबह 8 बजे कुछ समाजजन ने टेमला पहुंच पूजा से चर्चा की 9 बजे टीआई दिनेश कुशवाह आए।
उन्होंने कहा कि हम यहीं एफआईआर कर देते हैं। खरगोन मत जाओ। दोपहर 12 बजे इंदौर व क्षेत्र से लोग पहुंचे व पूजा से चर्चाकर रैली में एसपी सिद्धार्थं चौधरी को देने पहुंचे। वे एसपी से मिलने पर अड़ गए।
10 मिनट बाद एसपी आए। बीए उत्तीर्ण पूजा ने कहा कि मुझे जातिसूचक शब्द कहकर मंदिर में जाने से रोका गया। जबकि भगवान तो सभी के लिए है। एफआईआर की लेकिन गिरफ्तारी नहीं।
समाज के मनोज परमार, राजू गांगले, रघु ने कहा कसरावद के कठोरा में समाज के व्यक्ति का बहिष्कार कर हुक्का पानी बंद कर दिया है। पूरे जिले में ऐसा हो रहा है। आर्थिक कमजोर लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
गांव के तीन मंदिरों में नहीं जाने देते
 2500 आबादी का टेमला पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का गांव है। यहां पाटीदार, यादव, बलाई, राजपूत, मारु, मुस्लिम सहित अन्य समाज के लोग निवास करते हैं।
यहां तीन मंदिर है। ग्राम पंचायत के पास शिव मंदिर मारु मोहल्ले में दुर्गा मंदिर व पाटीदार मोहल्ले में श्रीराम मंदिर है। यहां सालों से लोग नहीं गए। गांव के राजेश खांडे ने बताया कि हमें अछूत मानते है।
पूजा अर्चना व दर्शन नहीं करने देते हैं। दुर्व्यवहार होता है। गरीब। खुलकर सामने नहीं आते हैं। यह पहला मामला है जब पूजा ने छुआछूत की शिकायत की।
रात में व सुबह भी पहुंचे समझाइश देने
पूजा के परिजनों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद आरएसएस के एक पदाधिकारी ने युवती से मुलाकात कर समझाइश दी। कहा कि हम आपको मंदिर ले जाएंगे।
कार्रवाई मत करो। सभी हिंदू है। इसके बाद सुबह 10 बजे भी कुछ लोगों ने कार्रवाई न करने व सभी मंदिरों में प्रवेश करने को कहा।
जल्द गिरफ्तारी करेंगे – 
पुलिस ने गांव में पहुंचकर बयान के आधार पर धारा 505 आईपीसी 2 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर ज्ञापन भी दिया है. पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेगी -सिद्धार्थ चौधरी, एसपी
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।