MP News –  MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से : 5 दिन के सेशन में इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Mp News. मध्य प्रदेश विधान सभा  का आगामी शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा. पन्द्रहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. सत्र सोमवार 20 दिसंबर 2021 से शुरू होकर शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 तक चलेगा. इस पांच दिन के सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी. इसमें महत्वपूर्ण सरकारी विधि और वित्तीय काम किये जाएंगे.

मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह दसवां सत्र होगा. विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के मुताबिक सत्र 5 दिन चलेगा.

इन मुद्दों पर चर्चा संभव
विधानसभा में विधायकों के प्रश्नों के सवाल-जवाब के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही यह कह चुके हैं कि इंदौर और भोपाल में लागू की जा रही कमिश्नर प्रणाली पर इस सत्र में चर्चा की जाएगी. दूसरी तरफ यह माना जा रहा है कि कांग्रेस खाद समस्या और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएगी.

मध्य प्रदेश विधान सभा का आगामी शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा. पन्द्रहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. सत्र सोमवार 20 दिसंबर 2021 से शुरू होकर शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 तक चलेगा. इस पांच दिन के सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी. इसमें महत्वपूर्ण सरकारी विधि और वित्तीय काम किये जाएंगे.

मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह दसवां सत्र होगा. विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के मुताबिक सत्र 5 दिन चलेगा.

इन मुद्दों पर चर्चा संभव
विधानसभा में विधायकों के प्रश्नों के सवाल-जवाब के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही यह कह चुके हैं कि इंदौर और भोपाल में लागू की जा रही कमिश्नर प्रणाली पर इस सत्र में चर्चा की जाएगी. दूसरी तरफ यह माना जा रहा है कि कांग्रेस खाद समस्या और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।