MP Nurses News – मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्सेस को मिला नया नाम, नर्सिंग एसोसिएशन की मांग के बाद सैलरी में भी बदलाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. मध्यप्रदेश में  स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर के पदनाम में बदलाव कर दिया गया है. अब स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर को नर्सिंग ऑफिसर के नाम से जाना जाएगा. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ये आदेश जारी किए हैं. इस फैसले के बाद अब सभी के नाम बदल जाएंगे.

लंबे समय से मांग थी 
लंबे समय से नर्सिंग एसोसिएशन नाम बदलने की मांग कर रहा था. नर्सिंग कर्मचारियों की मांग थी कि केंद्र और दूसरे राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी नाम बदल दिया जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है. इसके बाद अब स्टाफ नर्स को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बनाया जाएगा. मामले पर विचार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने  ये फैसला लिया.

सैलरी में भी आएगा बदलाव
नर्सों के पदनाम में बदलाव के साथ उनके वेतनमान में भी बदलाव होगा. पदनाम बदलने को लेकर प्रदेश की नर्सों ने कई आंदोलन और हड़ताल भी किए थे, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. जुलाई 2021 में भी इस मांग को लेकर आंदोलन और हड़ताल की गई थी. इस आंदोलन के दौरान जो तर्क रखा गया था वो ये था कि अन्य राज्यों में नर्सेज को नर्सिंग ऑफिसर के पद पर रखा जाता है. नर्सों को grade-2 की सुविधा दी जाती है. मध्य प्रदेश में अभी भी स्टाफ नर्स का ही मानदेय दिया जाता है. राज्य में नाइट ड्यूटी करने के दौरान भी अन्य राज्यों के मुकाबले अलाउंस कम है.

की थी हड़ताल
इसे लेकर नर्सेस ने लिखित आदेश मिलने तक हड़ताल जारी रखी थी. बाद में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गई थी. इसी पर अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पदनाम में बदलाव के आदेश जारी किए हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।