म.प्र. स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैम्प‍ियनश‍िप : गुनगुन और योगिता को खिताबी सफलता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। खंडवा की गुनगुन चौकसी और टीकमगढ़ की योगिता बुंदेला ने मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप के विभिन्न् वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकीय सफलता प्राप्त की।
स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइबिंग संगठन द्वारा एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा के महिला वर्ग के फाइनल में खंडवा की गुनगुन चौकसी ने 1.51 मिनट में 29 पाइंट्स छूते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। भोपाल की ममता पासवान ने 2.01 मिनट में 27 से ज्यादा पाइंट्स हासिल करते हुए दूसरा और इन्दौर की ध्रुविका राठौर ने 1.5 मिनट में 18 से ज्यादा पाइंट्स छूते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इन्दौर की समायरा सिंह ने चौथा, इन्दौर की चंचल नागपुरे ने पांचवां, देवास की भाव्या गर्ग ने छठा, इन्दौर की प्रज्ञा पाटिल ने सातवां, इन्दौर की देविना पटेल ने आठवां स्थान हासिल किया।
इसी स्पर्धा के जूनियर बालिका वर्ग के लीड इवेंट में टीकमगढ़ की योगिता बुंदेला ने 2.28 मिनट में 31 से ज्यादा पाइंट्स को छूते हुए पहला स्थान हासिल किया। उज्जैन की पूर्वी कौशिक ने भी 31 से ज्यादा पाइंट्स को 2.35 मिनट में छूते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इन्दौर की हिमानी डाबी ने 30 से ज्यादा पाइंट्स को 3.29 मिनट में छूते हुए तीसरा स्थान पाया। इस वर्ग में इन्दौर की वेदिका सिंह ने चौथा, मंडला की सिदि्ध पिपरसनिया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों के बोल्डरिंग वर्ग के पात्रता मुकाबलों में कटनी के वंश, इन्दौर के प्रियांश सेन, नरसिंहपुर के सुयश जैन, इन्दौर के रिषभ अग्रवाल, इन्दौर के सओन बिस्वास, इन्दौर के देव्यांश यादव ने अगले दौर में प्रवेश किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।