Mp Sports News – खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) द्वितीय चरण-लखनऊ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम  ग्रुप-बी में पहले स्थान पर
मप्र। लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गई खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के अंतर्गत आज ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और परिणाम ड्रॉ रहा।
इस ड्रा के साथ म.प्र. हॉकी अकादमी लीग में तीन जीत और दो ड्रा मैच के साथ 11 अंक हासिल कर ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रही। स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम के भी 11 अंक रहे। परंतु गोल डिफरेंस के आधार पर म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम पहले स्थान पर रही। म.प्र. हॉकी अकादमी का गोल डिफरेंस 22 रहा जबकि स्पोर्ट्स होस्टल की टीम का गोल डिफरेंस 11 रहा। 9 अंकों के साथ खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसंबर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।