MP Sports News – साध्वी प्रज्ञा ने खेली कबड्डी, कांग्रेस ने पूछा ‘NIA’ में अगली पेशी कब?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आमतौर पर सहारे के साथ चलती हुई नजर आती हैं. लेकिन नवरात्रि में उनका अलग अंदाज देखने को मिला. बुधवार को प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के शक्तिनगर में मां काली के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी भी खेली. इस पर कांग्रेस ने तंज भी कसा.

दरअसल, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को भोपाल के शक्तिनगर में विराजित मां काली के दर्शन के लिए पहुंचीं थीं. विधि विधान से मां की पूजा अर्चना करने के बाद उन्होने ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ियों और कोच को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया.

खिलाड़ियों की अपील पर खेली कबड्डी
इसके बाद ग्राउंड में खेल रहे प्लेयर्स के बीच पहुंच कर गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की. इस दौरान खिलाड़ियों के अनुरोध पर सांसद साध्वी ने महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी भी खेली. इससे पहले मंगलवार को भी साध्वी प्रज्ञा ने गरबा किया था.

कांग्रेस ने कसा तंज
साध्वी प्रज्ञा के कबड्डी खेलने पर कांग्रेस ने तंज कसा. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, ‘इनकी NIA कोर्ट में अगली ‘पेशी’ कब है?’. दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने इससे पहले खुद को अस्वस्थ बताते हुए एनआईए से पेशी में छूट मांगी थी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।