MP Top News – मध्यप्रदेश की खास खबरें हिन्दी में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

MP News -1

जल संवर्धन के लिये प्रदेश में निर्मित किये जायेंगे 5352 अमृत सरोवर, आगामी एक वर्ष में पूरा होगा कार्य
भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में 5 हजार 352 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 जिलों में बनाये जाने वाले इन अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ हाल ही में राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान में किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जल संवर्धन के लिये ये सभी सरोवर वरदान साबित होंगे।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अमृत सरोवर के लिये तैयार की गई कार्य-योजना में सर्वाधिक अमृत सरोवर जबलपुर एवं मुरैना जिले में 237-237, धार में 192, सिवनी में 140, रीवा में 137, नर्मदापुरम में 132, राजगढ़ में 120 एवं छिंदवाड़ा जिले में 124 बनाये जायेंगे।
इसी प्रकार खरगोन जिले में 116, सागर में 111, अलीराजपुर में 110, सीहोर एवं सिंगरौली जिले में 106-106, अशोकनगर, भिण्ड, डिण्डोरी, कटनी और मण्डला जिले में 105-105, सीधी में 104, आगर-मालवा में 71, अनूपपुर, बुरहानपुर, छतरपुर, शाजापुर एवं विदिशा जिले में 100-100, बालाघाट में 112,, बड़वानी में 90, बैतूल में 95, भोपाल में 45, दमोह में 83, दतिया में 92, देवास में 94, गुना में 84, ग्वालियर में 81, इंदौर में 45, झाबुआ में 102, खण्डवा में 93, मंदसौर में 75, नरसिंहपुर में 68, नीमच में 102, पन्ना में 85, रायसेन में 90, रतलाम में 85, सतना में 78, शहडोल में 76, श्योपुर में 93, शिवपुरी में 81, टीकमगढ़ में 76, उज्जैन में 72 और उमरिया जिले में 84 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे।

MP News -2

पीएम मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर भोपाल एवं नरसिंहपुर जिला पंचायत को करेंगे सम्मानित
– 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायत पाली में होगा सम्मान समारोह
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की ग्राम पंचायत पाली में मध्यप्रदेश की भोपाल एवं नरसिंहपुर जिला पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साथ ही देश की पुरस्कृत पंचायत राज संस्थाओं को पुरस्कार की राशि खातों में अंतरित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश की पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये कार्यों की रैंकिंग के आधार पर जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जायेगा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश की जिला पंचायत भोपाल एवं नरसिंहपुर को 50-50 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। दोनों ही जिला पंचायतों ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हैं।
जिला पंचायत भोपाल ने लगातार दो वर्षों से ग्रामीण विकास में बेहतर परिणाम दिये हैं। भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिये विशेष काम किये गये और स्वच्छता में यहाँ की सभी ग्राम पंचायतें स्वच्छ घोषित की गई हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन भी हुआ है। नल-जल योजना का संधारण महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों में जिला पंचायत भोपाल सबसे आगे है। दीदी कैफे ने पूरे देश में धूम मचाई है। माँ की बगिया की अवधारणा, जिसमें स्कूल का खुद का किचिन गार्डन होता है और बच्चों को शुद्ध आहार मिल पाता है, अत्यंत सफल है। भोपाल जिला पंचायत द्वारा प्रदेश में सबसे बेहतर काम कर सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। जिला पंचायत सभी श्रेणियों में अपने बेहतर परफार्मेंस से अव्वल बनी हुई है। जिला पंचायत भोपाल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिये देश में पिछले 2 साल की रैंकिंग में टॉप पर रही है। जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बेहतर काम करते हुए प्रदेश के साथ ही अब देश में भी अलग पहचान बनाई है।
 

MP News -3

 

ऊर्जा साक्षरता अभियान (USHA) के क्रियान्वयन के निर्देश

भोपाल। वर्तमान परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव वैश्विक स्तर पर परिलक्षित हो रहे है। इस स्थिति से प्रत्येक व्यक्ति अवगत है तथा प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से भागीदार भी है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के आदित्य में ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA) का शुभारंभ 25 नवम्वर को किया गया है।
ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA) से जुड़ने हेतु www.usha.mp.gov.inपर Login किया जा सकता है इस अभियान से जुड़ना अत्यंत सरल है। ऊर्जा साक्षरता अभियान से सम्बन्धित उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों स्कूली छात्र संस्थानों आदि को पुरुस्कृत करने के लिए (जिला स्तरीय “UShA Award”) की घोषणा शीघ्र ही की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।