MP Viral News – बहन से बदतमीजी की तो भिड़ गया भाई, वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक युवती और उसका भाई दो अन्य लड़कों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहन से बदतमीजी करने पर भाई युवकों से भिड़ गया था।

चाय-नाश्ते की दुकान लगाती है महिला
मामला छतरपुर जिले के नौगांव का है। यहां टीबी अस्पताल के सामने चाय-नाश्ते की दुकान लगाने वाली एक महिला के साथ दो युवकों ने अभद्रता कर दी।

इसके बाद महिला और उसके भाई ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है कि महिला ने आरोपियों को चप्पलों से जमकर पीटा।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद नौगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई मामला शांत कराने की कोशिश करने लगी।

भाई बोला-विरोध करने पर मारने लगे
महिला के भाई पूरन कुशवाहा का कहना है कि दोनों युवक मेरी बहन से बदतमीजी कर रहे थे।

उसका कहना है कि मेरे सामने ही उन्होंने बहन से बदसलूकी की। जब मैंने इसका विरोध किया तो वो लोग मुझे ही मारने लगे।

मामले में नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया का कहना है कि महिला के भाई पूरन कुशवाह की तरफ से आवेदन आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।