सीहोर जिले का नसरुल्लागंज अब कहलाएगा भगवान भैरो की नगरी भेरुंदा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने किया नोटिफिकेशन जारी

भोपाल 
 / सदभावना पाती मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदल दिया गया है और अब इसे भेरुंदा के नाम से पहचाना जाएगा। भेरुंदा सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम अब भेरुंदा कर दिया गया है।
नसरुल्लागंज कभी भोपाल रियासत का हिस्सा हुआ करता था और नवाब परिवार के सदस्य का नाम नसरुल्ला खां था। भोपाल की बेगम सुल्तान के दो बेटे थे और उन्होंने बड़े बेटे नसरुल्लाह खां को जिस इलाके की जागीर सौंपी थी, उसका नाम नसरुल्लागंज रखा गया। अब इस नसरुल्लागंज को नई पहचान मिल गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया, तो वहीं भोपाल स्थित इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर हो गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का 2021 में घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके अनुमति मिलने के बाद नाम बदला गया है। क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा करने की मांग कर रहे थे।  जानकारों का कहना है कि पहले भैरूंदा भोपाल रियासत के दक्षिण संभाग के आठ परगनाओं में से एक था। उस समय भैरूंदा और आसपास के लोग कालीन बुनने का काम करते थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।