आज पूर्णिमा से नौतपा शुरू इस बार तपिश कम होने की सम्भावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज पूर्णिमा है और आज से नौतपा शुरू हो गया है और इसका असर सुबह से ही दिखने लगा। तेज गर्म हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। नौतपा का अंतिम दिन 4 जून है। मौसम विभाग के मुताबिक जून के शुरुआती दिनों में नौतपा भीगने के आसार हैं और प्री-मानसून गतिविधि भी शुरू हो जाएगी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इस नौतपे में मौसम के हालात मिले-जुले रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपे के चार दिन ही गर्म रहेंगे, जबकि बाकी दिनों में बारिश होने की संभावना है। पिछली बार की तरह इस नौतपे में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना होगा। इंदौर में रात का तापमान इस बार रिकॉर्ड स्तर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया है तो दिन का तापमान भी 40 डिग्री के करीब चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से मालवा-निमाड़ में बूंदाबांदी के बारिश के आसार हैं, वहीं उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

ज्ञात हो की नौतपा के पिछले 9 सालों में सिर्फ चार बार ही तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।