नौतपा होंगे 25 मई से शुरू : आखिरी दिनों में आएगी आंधी होगी बारिश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सूर्य 25 मई की सुबह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएंगे जो 2 जून का समाप्त होंगे। इस दौरान सूर्य की लंबवत किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं।
जिससे गर्मी में इजाफा होने लगता है। नौतपा के नौ दिनों को गर्मी का चरम माना जाता है लेकिन इस बार 30 मई को शुक्र के अपनी ही राशि वृषभ में अस्त होने के कारण गर्मी में कमी आ जाएगी। नौतपा के आखिरी दो दिन तेज हवा-आंधी चलने व बारिश होने के भी योग हैं। शुक्र रस प्रधान ग्रह है, इसलिए वह गर्मी से राहत भी दिलाएगा।
गौरतलब है कि सूर्य घूमते हुए मध्यभारत के ऊपर आ जाता है और जब यह कर्क रेखा के पास पहुंच जाता है तब यह 90 डिग्री की पोजीशन में होता है। जिससे किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसी कारण तापमान बढ़ जाता है। जबकि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह ज्योतिष का विषय है। सूर्य सिद्धांत में और श्रीमद्भागवत में भी इसका जिक्र है।

इस बार बारिश होने के अनुकूल योग

गुरु और शुक्र एक राशि में पड़ने पर तथा उस पर बुध की दृष्टि हो तो क्रूर ग्रहों की दृष्टि पडऩे पर भी अतिवृष्टि का योग बनता है जिससे भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनती है। जीव शुक्रौ यदा युक्तौ क्रूरेणापि विलोकितौ, बुध दृष्टौ महावृष्टि कुरुत: जलयोगत:।
वस्तुत: इन ग्रहों से पानी का आकर्षण होता है। वर्षा समयानुकूल होने के योग बनते है, लेकिन देश में मध्यम या खण्ड वृष्टि के रूप में होगी। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो सकती है।
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश
सूर्य 25 मई को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जो 8 जून को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।